कल्याण : कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के ५"ड" प्रभाग क्षेत्र अंतर्गत काटेमानीवली गांव के कैलाश नगर परिसर में पावशे प्राइड इमारत के पीछे भूमिया मोहन पावशे व अन्य भागीदार पालिका प्रशासन के मंजूरी लिए बिना आरक्षित सरकारी भूखंड पर अवैध चाली का निर्माण कर रहे हैं।
उमेश यमगर
कल्याण डोंबिवली महापालिका अंतर्गत प्रभाग-5 (ड) में काटेमानीवली गांव के कैलाश नगर परिसर में पावशे प्राइड इमारत के पीछे भूमिया मोहन पावशे व अन्य भागीदारों द्वारा बनाया गया, निर्माण 3 महीने पहले अवैध निर्माण नियंत्रण विभाग उपायुक्त समीर भूमकर के आदेश पर तोड़क कार्यवाही की गई थी। परंतु अब कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका-5, "ड" प्रभाग के सहायक आयुक्त उमेश यमगर से सांठगांठ कर अवैध चाली का निर्माण फिर शुरू हो गया है। कई खबरों और शिकायतों के बावजूद उमेश यमगर कृपा दृष्टि बनाए हुए हैं। उस अवैध चाली में 5 रूम बनाकर तैयार कर दिया गया है। वह रूम अगर बिक गया और बिकने के बाद तोड़ा गया तो, अवैध निर्माणकर्ता तो कमाकर निकल जायेगा और फसेगा खरीददार! उमेश यमगर साहब भी कुछ लिए बिना कृपादृष्टि थोड़े न बना रहे होंगे? इस तरह अधिकारी और अवैध बांधकाम करने वाले सांठगांठ कर आरक्षित भुमी हड़पकर चालें/इमारत बनाकर निकल जाते हैं और बाद में टकराव सरकार और खरीददारों के बिच होती है। क्या इस खबर के बाद कडोमपा आयुक्त उमेश यमगर पर एमआरटीपी के तहत एफआईआर दर्ज कर उनको मुवत्तल करेंगे यह प्रश्न आम जनता पूछ रही है। क्या होता है यह तो समय ही बतायेगा। अग्निपर्व टाइम्स तो भ्रष्टाचार का खुलासा कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गया है।
0 टिप्पणियाँ